Header Ads

Mumbai Rains: प्रलयंकारी बारिश के कारण पटरी से उतरी मुंबई, रेल, हवाई सेवा और सड़क परिवहन पर बुरा असर

Publish Date:Tue, 02 Jul 2019 11:08 PM (IST
राज्य  ब्यूरो, मुंबई। बारिश के प्रलयंकारी रूप लेने के कारण मंगलवार को मुंबई बेबस सी हो गई। देश की आर्थिक राजधानी के कई हिस्सों में जल जमाव के कारण बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है। रविवार से लगातार हो रही वर्षा के कारण रेल, हवाई सेवा एवं सड़क परिवहन पर बुरा असर पड़ा है। कई ट्रेनों और उड़ानों को रद कर दिया गया।
छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 52 उड़ानों को रद है और 54 को डाइवर्ट किया गया। दीवार ढह जाने से मुंबई में 22 लोगों की मौत हो गई। महाराष्ट्र के शेष हिस्से में वर्षा जनित घटनाओं में पिछले 24 घंटे के दौरान 14 लोगों की जान गई है। मौसम के बिगड़े हुए रुख को देखते हुए प्रशासन ने मंगलवार को स्कूल-कॉलेज बंद रखने की घोषणा की थी।
सोमवार-मंगलवार की मध्यरात्रि मुंबईवासियों ने तीन घंटे में ही करीब 400 मिलीमीटर बरसात का सामना किया। यदि 26 जुलाई, 2005 की बाढ़ का दिन छोड़ दिया जाय तो 1974 के बाद यह दूसरा मौका है, जब कुछ ही घंटों के भीतर मुंबई में इतनी अधिक बरसात हुई है। मंगलवार दोपहर तक 48 घंटों के दौरान मुंबई में 550 मिलीमीटर बरसात हुई है।V


No comments

Welcome To My Blog.

Powered by Blogger.