Header Ads

मातोश्री के बाहर जलजमाव सबवे में कार फंसने से दो की मौत

Publish Date:Tue, 02 Jul 2019 11:08 PM (IST
मालाड के पिंपरीपाड़ा क्षेत्र में एक दीवार गिर जाने से कई लोग दब गए। इस घटना में 19 लोगों के मारे जाने की सूचना मिली है। कल्याण में एक उर्दू स्कूल की दीवार ढह जाने से तीन लोगों की मौत हो गई। चांदीवली इलाके में पानी के तेज बहाव के कारण 90 फुट चौड़ी सड़क गहरे गढ्डे में तब्दील हो गई। क्रांति नगर कुर्ला में 1000 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है।दोपहर तक ठप रही उपनगरीय रेल सेवाट्रैक पर पानी भर जाने के कारण मध्य और पश्चिम रेलवे की उपनगरीय रेल सेवाएं मंगलवार दोपहर तक लगभग ठप रहीं।
बरसात का ज्यादा असर मध्य रेलवे पर देखा गया, जहां सायन रेलवे स्टेशन की पटरियां थोड़ी बरसात के बाद ही डूब जाया करती हैं। बेस्ट की डेढ़ सौ से अधिक बसें भी जलभराव के कारण जगह-जगह खड़ी कर दी गई। सबवे में कार फंसने से दो की मौतमलाड में सबवे में कार फंस जाने से उसमें सवार दो लोगों की मौत हो गई।
पुलिस अधिकारी ने बताया सोमवार रात 11:30 बजे दोनों मलाड में अपने घर लौट रहे थे। सबवे में पानी भर गया था जिसमें उनकी कार फंस गई और वे बाहर नहीं आ सके।पुणे में मजदूरों की झोंपड़ी पर दीवार गिरी, छह की मौत पुणे के अंबेगांव क्षेत्र में पिछले चार दिन के अंदर दूसरी बार चहारदीवारी मजदूरों की झोपड़ी पर गिर गई। दीवार के नीचे दबकर दो महिलाओं सहित छह लोगों की मौत हो गई। सभी मजदूर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के रहने वाले थे।

नासिक में वाटर टैंक ढहने से चार मजदूरों की जान गईनासिक में एक निर्माणाधीन वाटर टैंक ढह जाने से चार मजदूरों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस अधिकारी ने कहा कि गंगापुर रोड पर सोमेश्वर कालोनी में सुबह करीब 8:30 बजे यह हादसा हुआ।
मातोश्री
मातोश्री  के बाहर जलजमाव 
मुंबई में हुई बारिश शिवसेना के लिए शर्मिदगी का कारण बन गई है। मुंबई महानगरपालिका की सत्ता पर काबिज पार्टी के प्रमुख उद्धव ठाकरे के घर मातोश्री के बाहर जलजमाव हो गया है। उपनगरीय बांद्रा में कलानगर कॉलोनी में स्थित शिवसेना प्रमुख के आवास के बाहर घुटनों तक पानी भर गया है।
सबवे में कार फंसने से दो की मौत
मलाड में सबवे में कार फंस जाने से उसमें सवार दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस अधिकारी ने बताया सोमवार रात 11:30 बजे दोनों मलाड में स्थित अपने घर लौट रहे थे। भारी बारिश के कारण सबवे में पानी भर गया था जिसमें उनकी कार फंस गई और वे बाहर नहीं आ सके। बाद में लोगों ने पानी में फंसी कार को खींच कर बाहर निकाला जिसमें दोनों बेहोश मिले। दोनों को समीप के अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि दोनों की पहचान इरफान खान और गुलशाद शेख के रूप में की गई है।
- मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुनील उदासी ने बताया कि मुंबई में भारी बारिश के कारण आज एक ट्रेन को रद और सात ट्रेनों को रोका गया है।
- मुंबई में अंधेरी सबवे को भारी बारिश के बाद जल-जमाव के कारण बंद कर दिया गया है।
- ठाणे म्युनिसिपल ट्रांसपोर्ट ने मुलुंद चेक नाका तक यात्रियों के लिए अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की है। कुर्ला और ठाणे के बीच स्थानीय सेवाओं के पूरी तरह से ठप होने के बाद ठाणे नगर आयुक्त द्वारा कदम उठाया गया है।
- मुंबई पुलिस ने एयरपोर्ट मैनेजर के हवाले से जानकारी दी है कि विमानों की आवाजाही मौसम के अनुसार हो रही है और ज्यादातर उड़ानें देरी से चल रही है। एयरपोर्ट पर जल-जमाव के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
- भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने बारिश के दौरान मुंबई की सैटेलाइट इमेज जारी की है।
 - भारी बारिश की वजह से सायन पुलिस स्टेशन में घुटनों तक पानी भर गया है, जिसकी वजह से पूरे शहर में सामान्य यातायात पर असर पड़ा है।
- मुंबई में लगातार हो रही भारी बारिश और खराब मौसम के कारण छत्रपति शिवाजी महाराज एयरपोर्ट आने वाले 54 विमानों को डायवर्ट किया गया है, जबकि 52 उड़ानों को कैंसल किया गया है।
- भारतीय नौसेना ने बीएमसी के एक अनुरोध के बाद कुर्ला में बारिश से प्रभावित और फंसे हुए लोगों को निकालने के लिए कई टीमों को तैनात किया। एनडीआरएफ, फायर ब्रिगेड, नौसेना की टीमों के साथ-साथ स्थानीय स्वयंसेवकों की मदद से लगभग 1000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया है।

No comments

Welcome To My Blog.

Powered by Blogger.