भारी बारिश के कारण कल्याण में राष्ट्रीय उर्दू स्कूल की दीवार गिर गई। दीवार गिरने से 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 1 व्यक्ति घायल हो गया।
मलाड पूर्व के पिंपरीपाड़ा इलाके में आज भारी बारिश के कारण एक दीवार गिरने से 13 लोगों की मौत हो गई। NDRF ने खोज अभियान अब बंद कर दिया है।
IMD: मुंबई सहित उत्तर महाराष्ट्र तट पर बादल छाए रहेंगे। मुंबई में आज भी भारी बारिश की आशंका है। शहर में कई स्थानों पर 200 मिलीमीटर से अधिक बारिश दर्ज की गई है। मुंबई के कई जिलों में अगले दो घंटों के दौरान भारी बारिश होने की संभावना है।

- मौमस विभाग की चेतावनी के बाद राज्य के 3 जिलों मुंबई सिटी, मुंबई उपनगर और ठाणे में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के CEO आशीष कुमार ने बताया कि आज बाजार बंद नहीं रहेगा और BSE सामान्य दिनों की तरह काम करता रहेगा।
- मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने जानकारी दी है कि मीठी नदी के बहाव के कारण किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए कुर्ला के क्रांति नगर से लगभग 1000 लोगों को निकाला गया।
ca-app-pub-9194802805632615/8232515605
- मुंबई: कुर्ला पूर्व में भारी बारिश के कारण कैलाश पर्वत सोसाइटी का ग्राउंड फ्लोर डूब गया। यहां लगातार तेज बारिश का सिलसिला जारी है।
मुंबई के सायन में भारी बारिश की वजह से सायन रेलवे स्टेशन में पानी भर गया। रेलवे ट्रैक पानी में डूब गए।
मुंबई एयरपोर्ट अधिकारियों के मुताबिक, बारिश के कारण लगभग 54 विमानों को पास के हवाई अड्डों पर डायवर्ट किया गया है।
- ठाणे रेलवे स्टेशन पर फंसे यात्रियों को रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवान खाने-पीने का सामान बांट रहे हैं। भारी बारिश से ठाणे स्टेशन पर ट्रेनों की आवाजाही बंद रही।
भारी बारिश के कारण कल्याण में राष्ट्रीय उर्दू स्कूल की दीवार गिर गई। दीवार गिरने से 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 1 व्यक्ति घायल हो गया।
- महाराष्ट्र: मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने रेलवे ट्रैफिक अपडेट जारी किया है। जिसके मुताबिक सीएसटी से ठाणे, बोरिवली से वाशी, सीएसटी से वाशी रोड जाने वाली लाइन बाधित है।
वहीं, मुंबई पुलिस ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। पुलिस ने बताया कि मौसम विभाग के अनुसार, अगले 3 दिनों में मुंबई और मुंबई महानगर में भारी से बहुत भारी बारिश होने की उम्मीद है। इसलिए लोगों घरों से बाहर निकलने से पहले मौसम के अपडेट को जरूर चेक कर लें।

Post a Comment