Header Ads

LIVE World Cup 2019: विंडीज की मैच में वापसी, अफगानिस्तान को लगा पांचवा झटका

रहमत शाह
रहमत शाह - फोटो : social media
लीड्स में खेले जा रहे मुकाबले में 311 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान टीम ने समाचार लिखे जाने तक 39 ओवर के बाद पांच विकेट के नुकसान पर 215 रन बना लिए हैं। असगर अफगान (21) और समीउल्ला शिनवारी (1) क्रीज पर मौजूद हैं।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और उसे दूसरे ही ओवर में पहला झटका लगा। रोच ने ओवर की तीसरी गेंद पर कप्तान गुलबदीन को 5 रन के स्कोर पर लुईस के हाथों कैच करवाया।

पहला झटका लगने के बाद अफगानिस्तान की तरफ से तीसरे स्थान पर बल्लेबाजी करने उतरे इकरम अली ने रहमत शाह के साथ पारी को आगे बढ़ाया। दोनों ने मिलकर अफगानिस्तान के लिए 133 रनों की साझेदारी की। इस दौरान दोनों ने अपने-अपने अर्धशतक भी पूरे किए।

हालांकि 27वें ओवर की दूसरी गेंद पर ब्रेथवेट ने रहमत शाह को आउट कर अफगानिस्तान को दूसरा बड़ा झटका दिया। ब्रेथवेट ने रहमत को गेल के हाथों कैच करवाया। आउट होने से पहले रहमत ने 78 गेंदों में 62 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली।

रहमत के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए नजीबुल्लाह जदरान ने इकरम अली के साथ मिलकर अफगानिस्तान की पारी को फिर से आगे बढ़ाया और 51 रनों की अर्धशतकीय साझेदारी की।  

अपने शतक की तरफ तेजी से बढ़ रहे इकरम को गेल ने अपनी फिरकी में फंसाते हुए एलबीडब्ल्यू किया। 36वें ओवर की तीसरी गेंद पर गेल ने 86 पर बल्लेबाजी कर रहे इकरम को आउट कर अफगानिस्तान को तीसरा झटका दिया।

इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए विंडीज ने होप, लुईस और पूरन के अर्धशतकों की मदद से 50 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 311 रन बनाए और अफगानिस्तान को जीत के लिए 312 रनों का लक्ष्य दिया।

विंडीज की तरफ से जहां शाई होप (77), इविन लुईस (58) और निकोलस पूरन (58) रन बनाए वहीं अफगानिस्तान की तरफ से दौलत जदरान ने सबसे अधिक 2 विकेट लिए। 
आगे पढ़ें

No comments

Welcome To My Blog.

Powered by Blogger.