ICC World Cup 2019 Aus Vs LS: एरोन फिंच के शतक से ऑस्ट्रेलिया ने शनिवार को श्रीलंका के खिलाफ विशाल स्कोर खड़ा किया।


Updated: | Sat, 15 Jun 2019 05:31 PM (IST)

ICC World Cup 2019 Aus Vs LS: फिंच के शतक से ऑस्ट्रेलिया का विशाल स्कोर
ICC World Cup 2019 Aus Vs LS: एरोन फिंच के शतक से ऑस्ट्रेलिया ने शनिवार को श्रीलंका के खिलाफ विशाल स्कोर खड़ा किया।

लंदन। कप्तान एरोन फिंच के शानदार शतक (153) से ऑस्ट्रेलिया ने शनिवार को क्रिकेट वर्ल्ड कप में श्रीलंका के खिलाफ विशाल स्कोर खड़ा किया। ऑस्ट्रेलिया ने 7 विकेट पर 334 रन बनाए।
टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी कर रही ऑस्ट्रेलिया को फिंच ने डेविड वॉर्नर (26) के साथ अच्छी शुरुआत दिलाते हुए पहले विकेट के लिए 80 रन जोड़े। वॉर्नर को धनंजय डीसिल्वा ने बोल्ड किया। उस्मान ख्वाजा असफल रहे और 10 रन बनाकर डीसिल्वा की गेंद पर उडाना को कैच थमा बैठे। फिंच ने मिलिंदा सिरिवर्दाना की गेंद पर छक्का लगाकर शतक पूरा किया। वे 97 गेंदों में 8 चौकों और 4 छक्कों की मदद से शतक तक पहुंचे। यह उनका वनडे में 14वां शतक है।
फिंच की शतकीय पारी का अंत उडाना ने किया जब वे एकस्ट्रा कवर्स पर करुणारत्ने को कैच दे बैठे। उन्होंनें 132 गेंदों में 15 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 153 रन बनाए। उन्होंने स्टीव स्मिथ के साथ तीसरे विकेट के लिए 173 रन जोड़े। स्मिथ भी इसके बाद टिक नहीं पाए और अगले ओवर में मलिंगा के शिकार बने। उन्होंने 59 गेंदों में 7 चौकों और 1 छक्के की मदद से 73 रन बनाए। शॉन मार्श 3 रन बनाकर उडाना के शिकार बने तो एलेक्स कैरी 4 रन बनाकर उडाना के थ्रो पर रन आउट हुए। मैक्सवेल ने छोटी किंतु तूफानी पारी खेली। वे 25 गेंदों में 5 चौकों और 1 छक्के की मदद से 46 रन बनाकर नाबाद रहे। मिचेल स्टार्क 5 रनों पर नाबाद रहे।
श्रीलंका के सामने गत विजेता ऑस्ट्रेलिया की बड़ी चुनौती सामने है। इस बार श्रीलंका ऐसी टीम है जिसके 2 मैच बारिश के कारण नहीं हुए और उसे अंक बांटना पड़े। श्रीलंका को टूर्नामेंट में आगे की अपनी उम्मीदें बनाए रखने के लिए इस मैच में हर हाल में जीत दर्ज करना होगी। हालांकि ऑस्ट्रेलिया के जबर्दस्त फॉर्म को देखते हुए श्रीलंका के लिए उसे हराना बेहद मुश्किल होगा। वहीं दूसरी ओर लंकाई टीम अपने खिलाड़ियों के चोटों की समस्या से जुझ रहा है।
श्रीलंका के लिए अब तक का विश्व कप कुछ खास नहीं रहा है। बारिश उसके अभियान में विलेन बनी हुई है। बारिश के कारण श्रीलंका के 2 मैच नहीं हो सके। उसे पहले बांग्लादेश और फिर पाकिस्तान के साथ अंक बांटना पड़े। आलम ये है कि श्रीलंका ने 4 जून के बाद से विश्व कप में कोई मैच नहीं खेला है। श्रीलंका के इस समय 4 मैचों में एक जीत, दो रद्द मुकाबलों और एक हार के साथ 4 अंक हैं और वो तालिका में पांचवें स्थान पर है। उसे एकमात्र जीत बारिश से प्रभावित अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबले में डकवर्थ लुईस से मिली।
वहीं ऑस्ट्रेलिया ने 4 मैचों से 3 मैच जीते हैं और उसे एकमात्र हार भारत के खिलाफ मिली है। ऑस्ट्रेलिया के लिए डेविड वार्नर, एरोन फिंच जबर्दस्त फॉर्म में चल रहे हैं। वार्नर अभी तक एक शतक और 2 अर्द्धशतक लगा चुके हैं। वहीं कप्तान आरोन फिंच पिछले 4 मैचों में 2 अर्द्धशतक लगा चुके हैं। उधर श्रीलंका को उम्मीद है कि उसके चोटिल गेंदबाज नुवान प्रदीप शनिवार को मैदान में उ

No comments:

Post a Comment

Welcome To My Blog.