Header Ads

कोहली के कारण परेशान है इंग्लैंड का यह दिग्गज, कहा- डिलीट कर दूंगा ट्विटर

क्स ने अपने दर्द को बयां करते हुए ट्विटर पर लिखा है कि मुझे अपना ट्विटर अकाउंट बंद कर देना चाहिए, ताकि मैं दोबारा कोहली का वो वीडियो न देख पाऊं.

बेन स्टोक्स और रूट (तस्वीर - ट्विटर)बेन स्टोक्स और रूट (तस्वीर - ट्विटर)
नई दिल्ली, 17 जून 2019, अपडेटेड 21:10 IST
इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को लेकर शेयर किए जा रहे वीडियो से काफी परेशान हैं. उनकी परेशानी इस हद तक है कि उन्होंने अपना ट्विटर अकाउंट डिलीट करने की बात कह दी है.
उन्होंने अपने दर्द को बयां करते हुए ट्विटर पर लिखा है कि मुझे अपना ट्विटर अकाउंट बंद कर देना चाहिए, ताकि मैं दोबारा कोहली का वो वीडियो न देख पाऊं. उन्होंने लिखा, 'ऐसा लग रहा है कि मुझे अपना ट्विटर अकाउंट डिलीट करना पड़ेगा ताकि मैं फिर कोई ऐसा ट्वीट न देख पाऊं जिसमें कोहली बेन स्टोक्स कहते नजर आ रहे हों. (हालांकि, यह साफ है कि वो ऐसा कहते नहीं हैं)' यह बहुत मजेदार है.'
दरअसल, सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे कोहली के इस वीडियो को लेकर ऐसा बताया जा रहा है कि वो विरोधी खेमे के हर विकेट के बाद उत्तर भारत में आम बोलचाल की भाषा में दी जाने वाली गाली से संबंधित एक शब्द कहते नजर आते हैं.

No comments

Welcome To My Blog.

Powered by Blogger.